सावधान नेशन न्यूज़

द्विपक्षीय वार्ता: पीएम मोदी और मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी

सावधान नेशन न्यूज
तरुण कश्यप

2026 में अपनी पहली विदेश यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में हैं। भारत और मलेशिया के रिश्तों में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। पीएम मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच हुई ‘द्विपक्षीय वार्ता’ ने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी

आतंकवाद पर प्रहार: बैठक के दौरान पीएम मोदी ने दोटूक कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कोई ‘दोहरा मानदंड’ नहीं चलेगा। दोनों नेता सुरक्षा और इंटेलिजेंस शेयरिंग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।

डिजिटल क्रांति (UPI): एक बड़ी खबर यह है कि अब मलेशिया में भी भारत का UPI चलेगा। डिजिटल भुगतान को लेकर दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ है।

सेमीकंडक्टर और AI: भविष्य की तकनीक को देखते हुए भारत और मलेशिया ने सेमीकंडक्टर चिप्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फिनटेक क्षेत्र में साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया है।

  • रक्षा सहयोग: भारत ने मलेशिया के सुखोई-30 और स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के रखरखाव में तकनीकी सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है।
  • प्रवासी भारतीयों का सम्मान: पीएम मोदी ने मलेशिया में रह रहे 29 लाख भारतीयों को ‘सांस्कृतिक राजदूत’ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *