सावधान नेशन न्यूज़

प्रयागराज विवाद:शंकराचार्य ने बताया षड्यंत्र

सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी

प्रयागराज विवाद: रमाशंकर का दावा, शंकराचार्य ने बताया षड्यंत्र
प्रयागराज में दर्ज एफआईआर और लगातार उठते सवालों के बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। इसी बीच रमाशंकर दीक्षित ने गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती सार्वजनिक की है।

“झूठा आरोप लगाऊं तो पैसा मिलता” – रमाशंकर
रमाशंकर दीक्षित का दावा है कि उनसे फोन पर संपर्क कर कथित तौर पर कहा गया कि वे अपनी बेटियों के साथ वाराणसी आश्रम में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाएं। बदले में उन्हें आर्थिक लाभ दिलाने की बात कही गई।
रमाशंकर के मुताबिक, उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और पूरे मामले की जानकारी शंकराचार्य को दी।

18 फरवरी की घटना का जिक्र:-
रमाशंकर ने बताया कि 18 फरवरी को जब वे अपने घर पर थे, तभी तीन अज्ञात लोग पहुंचे। उनका आरोप है कि उन लोगों ने दबाव बनाने की कोशिश की। इस घटनाक्रम के बाद वे असमंजस और भय की स्थिति में रहे।

वाराणसी जाकर की मुलाकात:-
मीडिया में चल रही खबरों के बीच रमाशंकर ने वाराणसी जाकर शंकराचार्य से मुलाकात की और पूरा घटनाक्रम बताया। उनका कहना है कि वे किसी साजिश का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे।

शंकराचार्य का पलटवार
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इन आरोपों को अपने खिलाफ रचा गया “बहुत बड़ा षड्यंत्र” बताया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत या कथित सीडी है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। आधे-अधूरे आरोपों के आधार पर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

पहले से दर्ज है एफआईआर
गौरतलब है कि वेदपाठी छात्रों से जुड़े कथित यौन शोषण के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। मामले की जांच जारी है।
कौन हैं आशुतोष पांडे उर्फ आशुतोष महाराज?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष पांडे उर्फ आशुतोष महाराज का नाम भी इस विवाद में सामने आया है। बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या के अवसर पर हुए एक विवाद के बाद से घटनाक्रम ने तूल पकड़ा।

फिलहाल जांच जारी है और प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
मामले से जुड़े सभी पक्षों के दावों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़ “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *