सावधान नेशन न्यूज़

हेडफोन लगाते हैं तो हो जाइए सावधान

सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी

आज के समय में ईयरफोन और हेडफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। वॉक हो, मेट्रो का सफर, ऑफिस कॉल या घर पर म्यूजिक—हर जगह लोग कानों में ईयरफोन लगाए नजर आते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा और तेज आवाज में इस्तेमाल आपकी सुनने की क्षमता पर गंभीर असर डाल सकता है।

कितनी बड़ी है समस्या?
World Health Organization (WHO) के अनुसार, असुरक्षित तरीके से तेज आवाज सुनने की आदतों के कारण दुनिया भर में लगभग एक अरब युवा सुनने की क्षमता खोने के जोखिम में हैं।
सबसे बड़ी चिंता दो बातों को लेकर है:

आवाज की तीव्रता (वॉल्यूम)
इस्तेमाल की अवधि (कितनी देर तक सुनते हैं)
ईयरफोन बहुत कम दूरी से तेज आवाज सीधे कानों तक पहुंचाते हैं। लगातार ऊंची आवाज में म्यूजिक सुनना या लंबे समय तक हेडफोन लगाए रखना खतरनाक हो सकता है।

कानों में क्या होता है नुकसान?
Manipal Hospitals की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब हम तेज आवाज सुनते हैं तो ध्वनि तरंगें कान के पर्दे को कंपन करती हैं। यह कंपन अंदरूनी कान के कोक्लिया तक पहुंचता है, जहां हजारों सूक्ष्म हेयर सेल्स (बाल जैसी कोशिकाएं) होती हैं।
तेज आवाज इन कोशिकाओं पर ज्यादा दबाव डालती है। अगर लंबे समय तक ऐसा होता रहे तो ये सेल्स क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। एक बार ये सेल्स खराब हो जाएं तो दोबारा ठीक नहीं होतीं, जिससे स्थायी सुनने की कमी हो सकती है।

किन समस्याओं का खतरा?
कानों में घंटी बजने जैसी आवाज (टिनिटस)
सामान्य आवाज भी असहनीय लगना (हाइपरएक्यूसिस)
चक्कर आना,कान दर्द,ज्यादा ईयरवैक्स जमा होना,बार-बार कान में इंफेक्शन इसके अलावा, गंदे या शेयर किए गए ईयरफोन से बैक्टीरिया फैल सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

कैसे करें बचाव?
✔️ आवाज हमेशा मध्यम रखें (60% से ज्यादा वॉल्यूम न रखें)
✔️ 60-60 नियम अपनाएं – 60 मिनट से ज्यादा लगातार न सुनें
✔️ नॉइज-कैंसिलिंग या ओवर-द-ईयर हेडफोन का उपयोग करें
✔️ ईयरफोन नियमित रूप से साफ करें
✔️ पहले से शोर भरे माहौल में वॉल्यूम बढ़ाने से बचें
✔️ कानों को बीच-बीच में आराम दें

छोटी-सी सावधानी आपके कानों को स्थायी नुकसान से बचा सकती है। अगर आपको सुनने में कमी, लगातार घंटी बजने की आवाज या दर्द महसूस हो, तो तुरंत ईएनटी विशेषज्ञ से सलाह।

“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *