उत्तर प्रदेश: लखनऊ विश्वविद्यालय में नमाज के विरोध में हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर हंगामा हुआ, जिसके बाद कई छात्रों को हिरासत में लिया गया। बरेली में प्रशासन ने माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए कई अपराधियों को जिला बदर किया है।
हंगामा: 23-24 फरवरी 2026 के दौरान, मुस्लिम छात्रों द्वारा नमाज अदा करने के विरोध में ABVP, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने कैंपस में हनुमान चालीसा का पाठ किया और “शुद्धीकरण” की मांग की
प्रशासनिक कार्रवाई: पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई छात्रों को हिरासत में लिया
नोटिस और बांड: हसंगंज पुलिस की रिपोर्ट पर प्रशासन ने 13 छात्रों (हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों से) को शांति भंग करने की आशंका में नोटिस जारी किया है और उन्हें 50,000 रुपये का मुचलका (Bond) भरने का निर्देश दिया है।
नोटिस पाने वाले छात्रों के नाम:
प्रिंस प्रकाश, अहमद रजा, शुभम खरवार, तौकीर गाजी, नवनीत यादव।
प्रेम प्रकाश यादव, शिवाजी यादव, प्रसन्न शुक्ला, प्रिंस कुमार, अक्षय कुमार वर्मा।
अभिषेक श्रीवास्तव, कांची सिंह और मोहम्मद अयाज हसन।
“देश और प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल पर बनी रहेगी हमारी पैनी नज़र। निष्पक्ष और निर्भीक खबरों के लिए पढ़ते रहिए सावधान नेशन न्यूज़।