सावधान नेशन न्यूज़

Delhi Jal Board की घोषणा:

सावधान नेशन न्यूज़

मोहिनी कुमारी (नई दिल्ली)

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 25 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक 48 घंटे के लिए कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। Delhi Jal Board (डीजेबी) ने जानकारी दी है कि द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (Dwarka WTP) पर महत्वपूर्ण रखरखाव कार्य के चलते यह अस्थायी व्यवधान होगा।

डीजेबी के अनुसार, यह कार्य भाग्य विहार क्षेत्र में नई बिछाई गई 1500 मिमी व्यास की ट्विन रॉ वॉटर लाइन को मौजूदा 1500 मिमी ट्विन रॉ वॉटर मेन से जोड़ने (इंटरकनेक्शन) के लिए किया जा रहा है। यह काम 25 फरवरी सुबह 11 बजे से शुरू होकर 27 फरवरी सुबह 11 बजे तक चलेगा।

इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत
इस दौरान द्वारका और आसपास के 50 से अधिक इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद या कम दबाव के साथ हो सकती है। प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं:

द्वारका सब सिटी, महावीर एन्क्लेव, विजय एन्क्लेव, उत्तम नगर कॉलोनियां, पूछनपुर, लक्ष्मी विहार, बिजवासन, छावला, गोयला डेयरी, नांगलोई, मटियाला, पालम, कापसहेड़ा, नजफगढ़ टाउन और आसपास के गांव, धूलसीरस, ककरोला, उत्तम नगर, विकासपुरी, राजपुर, मदनगीर, आनंद विहार, श्याम विहार, नीलोठी, पश्चिम विहार, राजौरी गार्डन, आईजीआई एयरपोर्ट और यशोभूमि (आईसीसीसी)।

टैंकर सेवा रहेगी उपलब्ध
जल बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त पानी स्टोर कर लें। आपात स्थिति में पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।

आपातकालीन संपर्क नंबर
केंद्रीय नियंत्रण कक्ष: 011-23538495, 1916
नजफगढ़ वाटर इमरजेंसी: 8527995818, 18001217744

अन्य विधानसभा आपातकाल नंबर:
मेहरौली – 26137216
कालकाजी – 886113726
छतरपुर – 7303565635
देओली – 8800249609

डीजेबी ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि यह कार्य भविष्य में पानी की गुणवत्ता और सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है।

निवासी नियमित अपडेट के लिए डीजेबी की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल चेक करते रहें।

“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *