सावधान नेशन न्यूज़

हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत मे लिया

हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत मे लिया, एआई समिट मे शामिल 3 प्रदर्शनकारियों को लेकर जा रहे थे, सोलन मे रोका

सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी

हिमाचल प्रदेश में एआई समिट प्रदर्शन को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही टीम को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सोलन में रोक लिया। इतना ही नहीं, सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को भी हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले तीन यूथ कांग्रेस वर्कर शिमला जिले के रोहड़ू में छिपे हुए थे। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर दिल्ली ले जाने की कोशिश की।
लेकिन धर्मपुर के पास चंडीगढ़-कालका-शिमला हाईवे पर सोलन पुलिस ने नाका लगाकर दिल्ली पुलिस की टीम को रोक लिया।
इसके बाद मामला और गर्मा गया। दोनों राज्यों की पुलिस आमने-सामने आ गई।

हिरासत में लिए गए तीनों कार्यकर्ताओं को शिमला की जिला अदालत में एसीजेएम कोर्ट नंबर-2 में पेश किया गया। इस दौरान शिमला के एसपी गौरव सिंह भी कोर्ट पहुंचे। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अदालत में मौजूद रहे।
राजनीतिक बयानबाज़ी

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को संवैधानिक प्रक्रिया के खिलाफ बताया। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से पहले राज्य सरकार को सूचना दी जानी चाहिए थी।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल सदन में ठहरने वाले लोगों की पहचान और भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन किया था। आरोप है कि इनमें से एक आरोपी हिमाचल सदन में ठहरा हुआ था, जहां दिल्ली पुलिस ने आधी रात को छापा भी मारा था।

फिलहाल मामला कोर्ट में है और दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
देखना होगा कि अदालत इस पूरे घटनाक्रम पर क्या रुख अपनाती है।
फिलहाल इतनी ही जानकारी, अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *