सावधान नेशन न्यूज़
सुनीता कुमारी
भारत बनाम जिम्बाब्वे: आज चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का महत्वपूर्ण मुकाबला शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा
भारतीय टीम के लिए यह ‘करो या मरो’ की स्थिति है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका से अपना पहला सुपर-8 मैच हारने के बाद सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को आज हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
सेमीफाइनल का समीकरण
भारतीय टीम ग्रुप-1 की अंक तालिका में फिलहाल तीसरे स्थान पर है।

अनिवार्य जीत: यदि भारत आज हारता है, तो वह आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।
नेट रन रेट (NRR): दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की बड़ी हार के बाद भारत का NRR -3.800 है। इसलिए सेमीफाइनल में सुरक्षित स्थान पाने के लिए भारत को आज जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराना होगा।
शास्त्री ने कहा-“यह कोई शॉक नहीं था. आप जानते हैं, ऐसा होना ही था. आप लगातार 12 मैच जीतते हैं, तो ऐसा होना ही था. आपका एक दिन खराब भी हो सकता है और मुझे खुशी है कि यह जल्दी हो गया!
टीम न्यूज और संभावित प्लेइंग-11
कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम के संतुलन को बेहतर करने के लिए प्लेइंग-11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं!
- संजू सैमसन की वापसी: बाएं हाथ के बल्लेबाजों की लंबी कतार को कम करने के लिए संजू सैमसन को मौका मिलने की प्रबल संभावना है।
- स्पिन विभाग: चेन्नई की पिच को देखते हुए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की भूमिका अहम होगी। वरुण चक्रवर्ती भी मुख्य स्पिनर के रूप में मौजूद हैं।
- प्रमुख खिलाड़ी: भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव (10 मैचों में 422 रन) और अर्शदीप सिंह (8 मैचों में 13 विकेट) पर नजरें रहेंगी।
संभावित भारत प्लेइंग-11
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती।
जिम्बाब्वे की चुनौती: सिकंदर रज़ा की कप्तानी में जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में श्रीलंका जैसी बड़ी टीम को हराया है और वे उलटफेर करने में माहिर हैं!