सावधान नेशन न्यूज़

दिल्ली शराब घोटला

सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी

राजधानी नई दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर। चर्चित दिल्ली आबकारी नीति मामले में बड़ा फैसला आया है।

राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े सीबीआई केस में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है।

विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आबकारी नीति में किसी व्यापक साजिश या आपराधिक मंशा के ठोस सबूत पेश नहीं किए जा सके। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि जांच एजेंसी द्वारा पेश किया गया

साजिश का सिद्धांत ठोस प्रमाणों पर आधारित नहीं था और कई आरोप अनुमान पर आधारित थे।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि 23 आरोपितों में से किसी के भी खिलाफ प्रथम दृष्टया ऐसा मामला नहीं बनता, जिससे आपराधिक मुकदमा चलाया जा सके। इसके साथ ही सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया।

इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब इस मामले में आगे क्या कानूनी या राजनीतिक कदम उठाए जाएंगे, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

फिलहाल के लिए इतना ही। इस बड़ी खबर से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए सावधान नेशन न्यूज़ के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *