Skip to main content

सावधान नेशन न्यूज़

जमुई छेड़छाड़ कांड पर बोले सीएम सम्राट चौधरी- कानून का राज और न्याय के साथ विकास ही हमारा लक्ष्य

पटना, 22 सितंबर 2026: बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ सरेआम हुई छेड़छाड़ और मारपीट की घटना

इस संवेदनशील मामले और उसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि अपराधी सिर्फ अपराधी होता है, उसकी कोई जाति या धर्म नहीं होता।

पुलिस को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

जमुई कांड के आरोपियों की जाति खोजने और इस मुद्दे पर राजनीति करने वालों को कड़ा जवाब देते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, “मैं कभी भी जाति-धर्म के पीछे नहीं पड़ता हूं। मेरा यह साफ मानना है कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। हमारी पुलिस को जब भी कोई अपराधी चैलेंज करेगा, तो मेरी पुलिस उसे मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी। पुलिस कभी भी अपने कदमों को पीछे नहीं खींचेगी।

कानून का राज और न्याय के साथ विकास हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि बिहार में ‘कानून का राज और न्याय के साथ विकास’ ही सरकार का मुख्य संकल्प है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘समृद्ध बिहार’  की परिकल्पना का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य के विकास और शांति व्यवस्था को बनाए रखने में हर नागरिक का योगदान जरूरी है, लेकिन उपद्रवियों और अपराधियों के लिए सरकार की नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है।जमुई एनकाउंटर के बाद आया बयान गौरतलब है कि जमुई में छात्रा से दरिंदगी के मुख्य आरोपी (नंदन यादव) के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका ‘हाफ एनकाउंटर’ किया है

इस पुलिस मुठभेड़ के बाद से ही सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में आरोपियों की जाति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। सीएम सम्राट चौधरी उन सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए स्पष्ट संदेश दे दिया है कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी शख्स को उसकी जाति देखकर नहीं, बल्कि उसके गुनाह के आधार पर सजा दी जाएगी।

विपक्ष का तीखा हमला

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेताओं ने बिहार में ‘महा गुंडाराज’ का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग की है!

वीडियो बनाने वालों पर भी गिरेगी गाज

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी The Newsmill ने स्पष्ट किया है कि केवल छेड़छाड़ करने वाले ही नहीं, बल्कि इस शर्मनाक घटना का वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई (POCSO और BNS के तहत) की जा रही है!

सावधान नेशन न्यूज़

10 thoughts on “जमुई छेड़छाड़ कांड पर बोले सीएम सम्राट चौधरी- कानून का राज और न्याय के साथ विकास ही हमारा लक्ष्य”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *