Skip to main content

सावधान नेशन न्यूज़

IBPS RRB PO Admit Card 2026: जारी हुए एडमिट कार्ड, 21 और 22 नवंबर को होगी प्रारंभिक परीक्षा

सावधान नेशन न्यूज़

नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में ऑफिसर स्केल-I यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
IBPS ने 9 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के कॉल लेटर उपलब्ध करा दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।


21 और 22 नवंबर को होगी परीक्षा
IBPS RRB PO 2026 की प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से ऑफिसर स्केल-I के कुल 4,256 पदों को भरा जाना है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें।


ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
CRP RRBs XV सेक्शन पर क्लिक करें।
Officer Scale-I के Preliminary Exam Call Letter लिंक को खोलें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।
पासवर्ड या जन्मतिथि भरकर लॉगिन करें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।


परीक्षा केंद्र पर इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय की जानकारी पहले ही देख लें। इसके अलावा, परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि किसी भी अपडेट या अन्य जानकारी के लिए केवल IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

सावधान नेशन न्यूज़…