सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी
इस वक्त की बड़ी खबर केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से सामने आ रही है, जहां एक बार फिर कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
जानकारी के मुताबिक,
आज सुबह कई स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी भेजी गई। इस ई-मेल में दावा किया गया है कि अगले दो दिनों के भीतर शहर में कई जगहों पर ब्लास्ट किए जा सकते हैं। धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन और स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई।
एहतियात के तौर पर कई स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया। बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। मौके पर पुलिस की टीमें, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।
अब तक की जांच में किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही हैं। ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”