सावधान नेशन न्यूज़

पटना के एक युवक साइको किलर भांजे ने, मामा का बीच सड़क पर गला काटा:

पटना के मसौढ़ी (निशियामा गांव) इलाके में एक युवक ने बीच सड़क पर अपने ही सगे मामा का गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी को इलाके में उसके हिंसक व्यवहार के कारण ‘साइको किलर’ के तौर पर जाना जा रहा है।


हत्या की वजह और पृष्ठभूमि:-
पुरानी रंजिश: आरोपी पूर्व में भी अपराध में लिप्त रहा है। वह अपने सगे भाई की हत्या की कोशिश के आरोप में पहले भी जेल जा चुका था।


धमकी: पुलिस जांच और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने अपनी माँ को भी जान से मारने की धमकी दी थी। उसने अपनी माँ से कहा था— “तुमको भी काट दूंगा”

पुलिस कार्रवाई:-
शव बरामदगी: 13 फरवरी की सुबह युवक (मृतक मामा) का शव सड़क पर मिला। मृतक की उम्र लगभग 17-20 वर्ष के बीच बताई जा रही है।


गिरफ्तारी: वारदात के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भांजे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब उससे हत्या के सटीक कारणों और हथियार की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस बोली- हत्या के पीछे पारिवारिक वजह

पटना सिटी SDPO-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि, ‘आज पौने 11 बजे चौक थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक लाश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची। FSL की टीम को बुलाया गया है। बीच सड़क हुई हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। वारदात में इस्तेमाल हथियार रिकवर हुआ है। मामला पारिवारिक है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *