फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मुंबई पहुंच रहे हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे और द्विपक्षीय वार्ता करेंगे
मुंबई कार्यक्रम (17 फरवरी 2026)
द्विपक्षीय वार्ता: दोपहर करीब 3:15 बजे पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी और ‘होराइजन 2047’ (Horizon 2047) रोडमैप की समीक्षा की जाएगी।
MoU का आदान-प्रदान: शाम 4:30 बजे राजभवन के दरबार हॉल में समझौतों (MoUs) का आदान-प्रदान और संयुक्त प्रेस वक्तव्य होगा।
नवाचार वर्ष का शुभारंभ: शाम करीब 5:15 बजे दोनों नेता “भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026” (India-France Year of Innovation 2026) का उद्घाटन करेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम: शाम 7:15 बजे गेटवे ऑफ इंडिया पर एक विशेष सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जाएगा।
दिल्ली कार्यक्रम (18-19 फरवरी 2026)
AI इम्पैक्ट समिट 2026: राष्ट्रपति मैक्रों 18 फरवरी को नई दिल्ली पहुंचेंगे और 19 फरवरी को भारत मंडपम में आयोजित होने वाले AI इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit) में भाग लेंगे।
यह शिखर सम्मेलन “ग्लोबल साउथ” (Global South) में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक AI सम्मेलन है, जिसमें सुरक्षित और समावेशी AI पर चर्चा होगी।
प्रमुख रक्षा सौदे की संभावना:-
चर्चा है कि इस यात्रा के दौरान ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत 114 राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा हो सकती है।
“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”
सावधान नेशन न्यूज़ (नई दिल्ली)