गुरुग्राम में 17 हजार एकड़ भूमि अधिग्रहण, बनेंगे 51 नए सेक्टर
सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी
हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर… शहर की तस्वीर अब बदलने वाली है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण यानी एचएसवीपी ने गुरुग्राम में करीब 17 हजार एकड़ जमीन खरीदने की बड़ी योजना बनाई है। इस जमीन पर 51 नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे, जिससे आम लोगों को आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट मिल सकेंगे।
गुरुग्राम में रियल एस्टेट की बढ़ती मांग को देखते हुए एचएसवीपी ने 51 सेक्टरों में लगभग 17,000 एकड़ जमीन अधिग्रहण की योजना तैयार की है। जमीन की खरीद ई-भूमि पोर्टल और लैंड पूलिंग नीति के जरिए चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।
मुख्य प्रशासक ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी जमीन का विवरण ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे।
पूरे हरियाणा में एचएसवीपी 1.67 लाख एकड़ जमीन खरीदने की योजना पर काम कर रहा है, जिसमें से 17 हजार एकड़ केवल गुरुग्राम में शामिल है।
क्या होगा फायदा?
शहरी विस्तार को सुव्यवस्थित किया जाएगा
आम लोगों को किफायती प्लॉट और मकान मिल सकेंगे
इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, बिजली और पानी की सुविधाओं में सुधार
रोजगार और निवेश के नए अवसर
विशेषज्ञों का मानना है कि इस योजना से मिडिल क्लास और निवेशकों दोनों को लाभ मिलेगा।
तीन चरणों में होगी जमीन की खरीद
🔹 पहला चरण (1 मार्च – 30 अप्रैल)
सेक्टर 26, 36ए, 37डी, 59, 60, 61, 63, 67, 70, 76 से लेकर 113 तक करीब 17,300 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी।
🔹 दूसरा चरण (1 मई – 30 जून)
सोहना, पटौदी और ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में करीब 5,035 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी।
🔹 तीसरा चरण (1 जुलाई – 31 अगस्त)
फरुखनगर के सेक्टर 1, 3, 4 और 5 में 1,203 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी।
इसके अलावा फरीदाबाद में भी 20,500 एकड़ जमीन खरीदने की योजना है।
अधिकारी का बयान
एचएसवीपी के संपदा अधिकारी राकेश सैनी के अनुसार, इच्छुक जमीन मालिक ई-भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन बेचने की जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद बातचीत के जरिए जमीन की खरीद प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कुल मिलाकर, यह योजना गुरुग्राम के शहरी विकास को नई दिशा दे सकती है। आने वाले समय में शहर में व्यवस्थित कॉलोनियां, बेहतर सुविधाएं और किफायती आवास देखने को मिल सकते है
“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”