सावधान नेशन न्यूज़

इंडिया ने जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त दी है।

सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी

आईसीसी के बड़े मंच पर टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त दी है। ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले में India ने Zimbabeको हराकर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

यह मुकाबला चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium में खेला गया, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

रनचेज के दौरान जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी जरूर रही, लेकिन उनकी बल्लेबाज़ी की रफ्तार धीमी पड़ी। ब्रायन बेनेट और तादिवानाशे मारुमनी ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े, लेकिन अक्षर पटेल ने मारुमनी को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद भारतीय गेंदबाज़ों ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया।

इस जीत के साथ भारत की सेमीफाइनल की राह आसान हुई है, लेकिन तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। अब भारतीय टीम को अपना अगला मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

भारत का अगला और बेहद अहम मैच 1 मार्च को कोलकाता के Eden Gardens में West Indies के खिलाफ खेला जाएगा। सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा।

फिलहाल, टीम इंडिया के इस शानदार प्रदर्शन ने फैंस में नई उम्मीद जगा दी है।

“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *