सावधान नेशन न्यूज़

जेएनयू में देर रात हंगामा

सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी

Jawaharlal Nehru University यानी जेएनयू में देर रात उस समय हंगामा मच गया जब करीब 500 छात्र मार्च पर अड़ गए।

जानकारी के मुताबिक,

Jawaharlal Nehru University Students’ Union के बैनर तले छात्र कैंपस गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। दोपहर करीब 3 बजकर 20 मिनट पर प्रदर्शनकारी मेन गेट से बाहर निकले और मंत्रालय की तरफ बढ़ने की कोशिश की।

पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए और प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस के बीच झड़प हो गई।

इस झड़प में लगभग 25 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। घायल अधिकारियों में वसंत कुंज के एसीपी वेद प्रकाश, एसीपी सीएडब्ल्यू संघमित्रा और एसएचओ स्तर के अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 51 छात्रों को हिरासत में लिया है।

पूरे मामले में वसंत कुंज नॉर्थ थाने में भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की विभिन्न धाराओं—221, 121(1), 132 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इन धाराओं में सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने और कानून-व्यवस्था भंग करने जैसे आरोप शामिल हैं।

हालांकि, कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की और बल प्रयोग किया। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रों के ये आरोप बेबुनियाद हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए।

फिलहाल कैंपस और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

अब देखना होगा कि यह मामला आगे क्या मोड़ लेता है और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।

“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *