सावधान नेशन न्यूज़

Lucknow एक्सीडेंट: 12वीं के छात्र की तेज रफ्तार कार बनी काल

सावधान नेशन न्यूज
मोहिनी कुमारी

राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में 12 फरवरी की शाम रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला। एक 12वीं के छात्र की तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।


📍 कैसे हुआ हादसा?
घटना 12 फरवरी शाम करीब 7 बजे की है।
स्थान: बंथरा थाना क्षेत्र, हनुमान मंदिर के पास।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार अचानक अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई।


CCTV फुटेज में दिखा कि कार पहले एक बाइक सवार से टकराई, फिर सड़क किनारे पैदल जा रहे लोगों को रौंद दिया।
फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था छात्र:-
आरोपी छात्र गौरव सिंह (21 वर्ष) कथित तौर पर अपनी एक दोस्त के साथ फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी।

क्या बोला आरोपी?
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दावा किया कि वह ब्रेक और एक्सेलरेटर पैडल के बीच “कन्फ्यूज” हो गया था। साथ ही उसने टायर फटने की भी बात कही है। हालांकि पुलिस तकनीकी जांच के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।


पुलिस की कार्रवाई:-
पुलिस ने कार को ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वाहन जब्त कर लिया गया है।
संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


लाइसेंस निलंबित:-
आरटीओ अधिकारी संजय तिवारी ने आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। रिकॉर्ड के मुताबिक उसका लाइसेंस फरवरी 2024 में जारी हुआ था।

रफ्तार और लापरवाही का खतरनाक मेल:-
यह हादसा एक बार फिर साबित करता है कि तेज रफ्तार और ड्राइविंग के दौरान जरा सी लापरवाही कितनी बड़ी त्रासदी बन सकती है। खासकर युवा ड्राइवरों के लिए सड़क पर संयम और सतर्कता बेहद जरूरी है।

“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *