सावधान नेशन न्यूज़

मुंबई में शनिवार दोपहर मेट्रो पिलर का हिस्सा अचानक गिर पड़ा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी

मुंबई के मुंबई में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मुलुंड (पश्चिम) इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा अचानक गिर पड़ा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।


यह हादसा एलबीएस रोड पर Johnson & Johnson कंपनी के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सीमेंट का भारी हिस्सा सड़क पर गिरा, जिसकी चपेट में एक ऑटो और एक कार आ गई।


शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना करीब दोपहर 12:20 बजे मिली। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के इलाके को घेरकर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।


फिलहाल, संबंधित एजेंसियां पिलर का हिस्सा गिरने के कारणों की जांच कर रही हैं। शुरुआती आशंका निर्माण कार्य में लापरवाही की जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *