सावधान नेशन न्यूज़

Narendra Modi ने ‘सेवा तीर्थ’ में पहले दिन लिए बड़े फैसले

सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ‘सेवा तीर्थ’ परिसर का उद्घाटन करते हुए पहले ही दिन कई अहम फैसलों की घोषणा की। इस नए परिसर में अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यालय रायसीना हिल स्थित पुरानी साउथ ब्लॉक इमारत से यहां स्थानांतरित किया गया है।


यह बदलाव उस ऐतिहासिक दिन हुआ, जब 1931 में नई दिल्ली को आधुनिक राजधानी के रूप में औपचारिक रूप से उद्घाटित किए जाने के 95 वर्ष पूरे हुए।


उद्घाटन के दौरान क्या हुआ?
प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और जितेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ‘सेवा तीर्थ’ परिसर का उद्घाटन किया। नए कार्यालय में प्रवेश के बाद उन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल, प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर भी किए।


पहले दिन लिए गए 4 बड़े फैसले:-
1️⃣ दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस इलाज
सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे जरूरतमंदों को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके।
2️⃣ कृषि अवसंरचना निधि दोगुनी
किसानों को मजबूत आधारभूत सुविधाएं देने के लिए कृषि अवसंरचना निधि को दोगुना करने का फैसला लिया गया।
3️⃣ स्टार्टअप इंडिया FOF 2.0 को मंजूरी
युवाओं और उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स (FOF 2.0) को स्वीकृति दी गई।
4️⃣ ‘लखपति दीदी’ लक्ष्य 6 करोड़
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के तहत ‘लखपति दीदी’ योजना का लक्ष्य बढ़ाकर 6 करोड़ महिलाओं तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।


नए नाम के साथ नया संदेश:-
उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने ‘सेवा तीर्थ’ की पट्टिका का अनावरण किया, जिस पर ‘नागरिक देवो भव’ का आदर्श वाक्य अंकित है।
सरकार ने 2014 के बाद से औपनिवेशिक प्रतीकों से दूरी बनाने के उद्देश्य से कई नाम बदले हैं।

उदाहरण के तौर पर:
राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया गया
रेस कोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग रखा गया
इन बदलावों को प्रशासनिक व्यवस्था में नई सोच और नागरिक-केन्द्रित शासन की दिशा में कदम माना जा रहा है।

“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *