सावधान नेशन न्यूज़

नोएडा के सेक्टर-107 से जुड़ी एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना है। वैलेंटाइन डे के दिन हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा से वैलेंटाइन डे के दिन एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 में एक कार के अंदर युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।


कार के अंदर मिले दोनों शव:-
जानकारी के मुताबिक, कार के अंदर लड़का और लड़की दोनों को गोली लगी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के हाथ में पिस्टल थी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली।


युवक था लापता:-
पुलिस जांच में पता चला है कि युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दिल्ली में दर्ज कराई गई थी। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिल्ली का बताया जा रहा है। पुलिस अब कार के मालिक और दोनों के संबंधों की जानकारी जुटाने में लगी है।


जांच जारी:-
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार वहां कब और कैसे पहुंची।


फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *