सावधान नेशन न्यूज़

रोहतास में भीषण सड़क हादसा: स्टेज शो गायिका संजू देवी की मौत

सावधान नेशन न्यूज़
कृष्णा बिहारी

रोहतास जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। काराकाट थाना क्षेत्र के करूप बाजार में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मशहूर स्टेज शो गायिका संजू देवी की जान चली गई है। इस घटना के बाद से उनके प्रशंसकों और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय संजू देवी नासरीगंज में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न करने के बाद अपनी स्कूटी से वापस घर लौट रही थीं। वे सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के सुवरा गांव की रहने वाली थीं। जैसे ही उनकी स्कूटी एनएच 120ए पर करूप बाजार के समीप पहुँची, तभी बिक्रमगंज की ओर से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिकअप चालक वाहन को तेज गति में चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई

सूचना मिलते ही काराकाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार पिकअप चालक की तलाश जारी है।

संजू देवी के आकस्मिक निधन से भोजपुरी कला जगत और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर एक मासूम जान पर भारी पड़ा। अब देखना यह होगा कि प्रशासन ऐसे अनियंत्रित वाहनों पर कब लगाम लगाता है ताकि भविष्य में किसी और ‘संजू’ को अपनी जान न गंवानी पड़े।

सावधान नेशन न्यूज़ (रोहतास बिहार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *