सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी
बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कथित ‘बाबरी मस्जिद प्लान’ को लेकर तृणमूल कांग्रेस नेता हुमायूं कबीर पर तीखा हमला बोला है।
क्या कहा नवनीत राणा ने?
नवनीत राणा ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदुस्तान में देशविरोधी सोच रखने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि “ऐसी मानसिकता रखने वालों को हिंदुस्तान में कब्र की जगह भी नहीं मिलेगी।”
उन्होंने अपने भाषण में धार्मिक प्रतीकों का उल्लेख करते हुए “माला के साथ भाला और तलवार” की बात कही। राणा ने कहा कि संतों का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन अगर कोई देश या धर्म के खिलाफ साजिश करेगा तो उसका जवाब भी दिया जाएगा।
बाबरी प्लान पर सख्त रुख:-
मुर्शिदाबाद में कथित रूप से बाबरी मस्जिद से जुड़े बयान या योजना को लेकर नवनीत राणा ने हुमायूं कबीर को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।
यह बयान ऐसे समय आया है जब बाबरी मस्जिद का मुद्दा पहले से ही संवेदनशील रहा है। अयोध्या स्थित विवादित ढांचे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वहां राम मंदिर का निर्माण हो चुका है, जिसके बाद इस तरह के बयानों ने राजनीतिक माहौल को फिर गर्म कर दिया है।
राजनीतिक हलचल तेज:-
इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे भड़काऊ करार दिया है, जबकि समर्थक इसे राष्ट्रवाद से जोड़कर देख रहे हैं। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।
“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”