सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी
नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ को भले ही पाकिस्तान में सिनेमाघरों में रिलीज की इजाजत नहीं मिली, लेकिन फिल्म का क्रेज सीमाओं से परे नजर आ रहा है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को थिएटर में बैन किए जाने के बावजूद दर्शकों ने ओटीटी पर हाथोंहाथ लिया। अब खबर है कि कराची के बाजारों में इसकी पायरेटेड सीडी खुलेआम बेची जा रही है।
कराची के रेनबो सेंटर में बिक रही पायरेटेड कॉपी
न्यूजीलैंड के यूट्यूबर Karl Rock ने कराची के मशहूर Rainbow Centre का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दुकानदार ‘धुरंधर’ की पायरेटेड डीवीडी बेचते नजर आ रहे हैं
बताया जा रहा है कि फिल्म की सीडी सिर्फ 50 पाकिस्तानी रुपये में मिल रही है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 16 रुपये बैठती है। रिलीज के महज 12 दिनों के भीतर पाकिस्तान में इसे 20 लाख से ज्यादा बार अवैध रूप से डाउनलोड किए जाने की भी रिपोर्ट सामने आई है।
थिएटर बैन, लेकिन दर्शकों में जबरदस्त उत्साह:-
‘धुरंधर’ को पाकिस्तान और कुछ गल्फ देशों में थिएट्रिकल रिलीज के दौरान बैन कर दिया गया था। फिल्म में पाकिस्तान के ल्यारी इलाके की सियासत, कंधार हाईजैक, 2001 संसद हमले और 26/11 मुंबई आतंकी हमलों जैसे संवेदनशील मुद्दों को दिखाया गया है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हुआ।
हालांकि, ओटीटी पर रिलीज के बाद फिल्म की लोकप्रियता कम नहीं हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स भारत-पाकिस्तान के रिश्तों और सिनेमा के प्रभाव को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 1340 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। 250-300 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में जगह बनाई। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में नजर आए।
अब आएगा सीक्वल
फिल्म के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 तय की गई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसका सीधा क्लैश यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा।
स्पष्ट है कि राजनीतिक तनाव और थिएटर बैन के बावजूद ‘धुरंधर’ का क्रेज कम नहीं हुआ है। हालांकि, पायरेसी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान साबित होती है, जिस पर रोक लगाना अभी भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ
“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”