सावधान नेशन न्यूज़
तरूण कश्यप
दिल्ली पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम हो सकती है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
मृतक की पहचान 15 वर्षीय सुधांशु के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता के साथ मंगोलपुरी क्षेत्र में रहता था। जानकारी के अनुसार, हमलावर ने सुधांशु के सिर में चाकू से वार किया, जो आर-पार हो गया। गंभीर हालत में छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिए सावधान नेशन न्यूज़”