सावधान नेशन न्यूज़

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जनसंख्या और बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर बड़ा और विवादित बयान दिया है।

सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी

AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान
मुजफ्फरनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।

बुधवार देर शाम मुजफ्फरनगर पहुंचे शौकत अली ने दो नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।


मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की आबादी बढ़ने से राष्ट्र मजबूत होता है।


उन्होंने हिंदू संगठनों के “चार बच्चे” वाले बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि हिंदू भाइयों को 4 नहीं बल्कि 14 बच्चे पैदा करने चाहिए।
चीन का उदाहरण देते हुए उन्होंने तर्क दिया कि चीन अपनी विशाल आबादी के कारण भारत से अधिक मजबूत है, इसलिए भारत को भी अपनी जनसंख्या बढ़ानी चाहिए।


🎙️ बाबरी मस्जिद और नामकरण पर भी दिया बयान
मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के नाम से हो रहे निर्माण को लेकर शौकत अली ने कहा कि संविधान किसी भी नाम से धार्मिक स्थल बनाने की अनुमति देता है।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई अपने बेटे का नाम बाबर रखकर कोई काम शुरू करे, तो क्या उसे लाइसेंस नहीं मिलेगा?


🎙️ मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर सरकार को घेरा
शौकत अली ने आरोप लगाया कि देश में दाढ़ी, टोपी और गोश्त के नाम पर मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है और मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार को जनसंख्या से आपत्ति है, तो वह ‘हम दो, हमारे दो’ का कानून लेकर आए।


🎙️ चुनाव और बजट पर भी प्रतिक्रिया
आगामी जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने पार्टी की तैयारियों का जिक्र किया।
उन्होंने माना कि 2022 के चुनाव में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी, इसलिए अब संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।


बजट पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें आम जनता के लिए राहत की उम्मीद कम है।
साथ ही दावा किया कि वर्तमान परिस्थितियों में मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा है, और उनकी पार्टी इस मुद्दे पर आवाज उठाती रहेगी।

“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिए सावधान नेशन न्यूज़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *