सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी
लखनऊ से मिली जानकारी के मुताबिक,
होली से पहले उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए आई है बड़ी खुशखबरी। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने त्योहार से पहले सैलरी जारी करने का आदेश दिया है, जिससे कर्मचारियों की होली इस बार और भी रंगीन होने वाली है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि राज्य कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, आउटसोर्सिंग स्टाफ और सफाईकर्मियों का वेतन होली से पहले उनके खातों में पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। सीएम ने साफ कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सिर्फ सैलरी ही नहीं, छुट्टियों को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है। प्रदेश में होली का आधिकारिक अवकाश 2, 3 और 4 मार्च 2026 को रहेगा।
खास बात यह है कि 28 फरवरी 2026, जो कि शनिवार है, उसे कार्यदिवस घोषित किया गया है। यानी 28 फरवरी को दफ्तर खुलेंगे, लेकिन उसके बदले कर्मचारियों को 3 मार्च 2026 को अतिरिक्त अवकाश मिलेगा।
सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य त्योहार के दौरान काम और छुट्टी के बीच संतुलन बनाए रखना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि किसी कर्मचारी को होली पर आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।
योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”