सावधान नेशन न्यूज़

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है, “FIR करो या प्रिविलेज मोशन लाओ, मैं नहीं डरूंगा।”

सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक वीडियो संदेश में किसानों के मुद्दे को उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।


राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र की भारत सरकार ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के जरिए देश के किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाया है। उनके मुताबिक ऐसे समझौते भारतीय कृषि बाजार को विदेशी ताकतों के लिए खोल देते हैं, जिससे किसानों पर दबाव बढ़ेगा।


उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से विदेशी कंपनियां भारत के कृषि क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रही हैं और मौजूदा सरकार ने उनके लिए रास्ता आसान कर दिया है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी सरकार विवादित कृषि कानून लेकर आई थी, जिसका देशभर में विरोध हुआ था।


कांग्रेस नेता ने दोहराया कि अगर उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है या विशेषाधिकार हनन (प्रिविलेज मोशन) लाया जाता है, तो भी वे अपनी बात से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेतृत्व और सभी कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़े हैं और किसानों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *