सावधान नेशन न्यूज़

बारिश बिगाड़ेगी भारत-पाक मैच का खेल? शाम 6:30 बजे हो पाएगा टॉस, पढ़ें ताजा मौसम अपडेट

सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी

टी-20 विश्व कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह हाई-वोल्टेज मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाना है। हालांकि, मुकाबले से पहले फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या बारिश मैच में खलल डालेगी?

क्या समय पर हो पाएगा टॉस?
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर तक कोलंबो में बारिश नहीं हुई है, लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी की आशंका जताई गई है।

सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि शाम 6 से 7 बजे के बीच तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसी समय के आसपास टॉस (शाम 6:30 बजे) होना है। अनुमान है कि इस दौरान करीब 5 मिमी तक बारिश हो सकती है, जिससे टॉस में देरी संभव है।

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
रिपोर्ट के अनुसार, अगर 7 बजे तक बारिश थम भी जाती है, तो रात 10 बजे तक हल्की बूंदाबांदी जारी रह सकती है। ऐसे में मुकाबले में ओवरों की कटौती या देरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

श्रीलंका मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार मैच के दौरान करीब 70% तक बारिश होने की संभावना है।

हालांकि, अच्छी खबर यह है कि रात 8 बजे के बाद बारिश की संभावना पहले के मुकाबले कम होकर लगभग 40 प्रतिशत या उससे भी नीचे आंकी गई है। इससे उम्मीद बनी हुई है कि मुकाबला पूरी तरह रद्द नहीं होगा।

फैंस की बढ़ी धड़कनें
टी-20 विश्व कप 2026 का यह 27वां लीग मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। कोलंबो में होटलों की बुकिंग फुल है और स्टेडियम खचाखच भरा रहने की उम्मीद है।

अब सबकी निगाहें शाम के मौसम पर टिकी हैं। क्या मैच समय पर शुरू होगा या बारिश बनेगी विलेन—इसका जवाब कुछ ही घंटों में मिल जाएगा।

“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *