सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी
कुटीर ज्योति योजना के तहत बिहार के गरीब (बीपीएल) बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। सरकार उनकी छत पर 1.1 केवीए क्षमता का मुफ्त सोलर पैनल लगाएगी, जिससे बिजली बिल से छुटकारा मिलेगा और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा।
योजना की मुख्य बातें
✅ लाभार्थी: कुटीर ज्योति (BPL) बिजली उपभोक्ता
✅ सोलर क्षमता: 1.1 KVA (दो सोलर प्लेट)
✅ छत की जरूरत: कम से कम 64 वर्ग फीट पक्की और छायामुक्त जगह
✅ पूरा खर्च: विद्युत विभाग उठाएगा
✅ उपभोक्ता को भुगतान: शून्य (कोई पैसा नहीं देना)
✅ अंतिम तिथि: 28 फरवरी 2026
आवेदन कैसे करें?
मोबाइल में सुविधा ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
ऐप खोलकर रूफटॉप सोलर पैनल स्थापन (कुटीर ज्योति) लिंक पर क्लिक करें।
अपना कंज्यूमर नंबर (CA नंबर) दर्ज करें।
रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP से सत्यापन करें।
आधार/वोटर आईडी और बीपीएल कार्ड की जानकारी अपलोड करें।
छत की फोटो या एरिया की जानकारी भरकर सबमिट करें।
📌 जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, वे प्रमंडल कार्यालय के सुविधा काउंटर या वसुधा केंद्र से मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं।
योजना का उद्देश्य
इस योजना का मकसद गरीब परिवारों को बिजली बिल से राहत देना और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है। पहले कई गांवों में लोग दीया, लालटेन या केरोसिन लैंप का इस्तेमाल करते थे, जिससे खर्च और स्वास्थ्य जोखिम दोनों बढ़ते थे।
अगर आप या आपके परिवार में कोई पात्र है, तो अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द आवेदन करें।
“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”