सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी
राजधानी दिल्ली एक बार फिर वैश्विक मंच पर छाने के लिए तैयार है।
G20 Summit 2023 की सफलता के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन माना जा रहा है। इस समिट में 15 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 50 से अधिक मंत्री और 40 से ज्यादा वैश्विक सीईओ हिस्सा लेंगे। टेक जगत की दिग्गज कंपनियां जैसे Microsoft, Google और Meta भी इसमें मौजूद रहेंगी।
अभेद किला बनी दिल्ली
समिट को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारत मंडपम पर पांच एंटी-ड्रोन सिस्टम और चार एयर डिफेंस गन तैनात की गई हैं। 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
जमीनी सुरक्षा के लिए 20 से 25 एंटी-सबोटाज टीमें और 12 बम निरोधक दस्ते तैनात रहेंगे। वहीं 4 से 5 हजार ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालेंगे। पूरे इलाके को 10 जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है।
मेहमानों के लिए खास इंतजाम:-
विदेशी मेहमानों को एयरपोर्ट से बुलेटप्रूफ गाड़ियों में लाया जाएगा। नई दिल्ली के 10 प्रमुख होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। चाणक्यपुरी स्थित सुषमा स्वराज भवन में भी एक अहम बैठक आयोजित होगी।
सजी-धजी राजधानी:-
शहर की सड़कों, बाजारों और प्रमुख इलाकों को विशेष रूप से सजाया गया है। शांति पथ पर ट्यूलिप महोत्सव आकर्षण का केंद्र रहेगा।
500 से अधिक एआई स्टार्टअप्स को मंच:-
इस समिट में 500 से ज्यादा स्टार्टअप्स अपनी तकनीक का प्रदर्शन करेंगे। आम जनता के लिए भी एआई से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
भारत इस मंच के जरिए दुनिया को संदेश देना चाहता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं, बल्कि आम लोगों और छोटे व्यवसायों के लिए भी उपयोगी है।
फिलहाल के लिए इतना ही, बने रहिए हमारे साथ। 🙏
“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”