सावधान नेशन न्यूज़

बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा:फोटोशूट के दौरान बच्चे की डूबने से मौत

सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान पानी के पूल में गिरने से एक छोटे बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान लक्ष्मीर के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि शनिवार को 8 महीने की गर्भवती महिला स्वाती अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में एक वाटर पूल के किनारे फोटोशूट करा रही थीं। इसी दौरान उनका छोटा बच्चा वहां खेल रहा था।
खेलते-खेलते बच्चा पास के पानी के पूल में फिसलकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों को घटना का तुरंत पता नहीं चल सका, जिससे समय पर मदद नहीं मिल पाई।

अस्पताल में तोड़ा दम:-
कुछ देर बाद जब बच्चे के लापता होने का एहसास हुआ, तो तलाश शुरू की गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

पुलिस जांच में जुटी:-
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह पता लगाया जा रहा है कि फोटोशूट के दौरान किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई।
बताया गया है कि बच्चे के पिता किसी काम से विदेश में थे और उनके बेंगलुरु लौटने की उम्मीद है।

यह हादसा एक बार फिर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत को उजागर करता है, खासकर पानी के स्रोतों के आसपास

“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *