कई दिनों के इंतज़ार, अफवाहों और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बाद आखिरकार Aishwarya Rai Bachchan ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर ऐसा कदम रखा कि पूरी दुनिया बस उन्हें देखती रह गई। जैसे ही उनका पहला लुक सामने आया, इंटरनेट पर तस्वीरों और वीडियोज़ की बाढ़ आ गई। फैंस ने एक बार फिर उन्हें “Queen of Cannes” कहना शुरू कर दिया।
इस बार ऐश्वर्या ने मशहूर डिजाइनर Amit Aggarwal का डिजाइन किया हुआ चमकदार sapphire-blue couture gown पहना, जिसमें futuristic fashion और royal elegance का अनोखा मेल दिखाई दिया। इस गाउन को तैयार करने में करीब 1500 घंटे लगे और इसमें हजारों क्रिस्टल्स का इस्तेमाल किया गया था।
रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या का अंदाज़ बिल्कुल किसी हॉलीवुड फैंटेसी क्वीन जैसा लग रहा था। उनके gown की sculpted detailing, mermaid finish और flowing structure कैमरों की फ्लैश लाइट्स में अलग ही चमक बिखेर रही थी। soft curls, diamond jewellery और blue stone accessories ने पूरे look को और भी royal बना दिया।
इस साल कान्स में ऐश्वर्या की एंट्री को लेकर काफी suspense बना हुआ था। फेस्टिवल शुरू होने के बाद कई दिनों तक उनके ना पहुंचने पर फैंस परेशान हो गए थे। सोशल मीडिया पर लोग लगातार पूछ रहे थे कि आखिर इस बार ऐश्वर्या कान्स में नजर आएंगी या नहीं। यहां तक कि कुछ reports में उनके absent रहने की चर्चाएं भी शुरू हो गई थीं। लेकिन जैसे ही उन्होंने अपनी बेटी Aaradhya Bachchan के साथ फ्रांस पहुंचकर रेड कार्पेट पर एंट्री की, सारी अफवाहें खत्म हो गईं।
फैंस का कहना है कि कान्स का रेड कार्पेट ऐश्वर्या के बिना अधूरा लगता है। 2002 में “Devdas” के प्रीमियर से शुरू हुआ उनका कान्स सफर आज भी उतना ही शानदार और चर्चित है। इस बार भी उन्होंने साबित कर दिया कि ग्लोबल फैशन और भारतीय स्टारडम की बात हो, तो उनका मुकाबला करना आसान नहीं।
सोशल मीडिया पर उनके first look को लेकर हजारों reactions देखने को मिले। किसी ने उन्हें “Blue Goddess” कहा तो किसी ने “Timeless Beauty”। कई fashion critics ने भी इस look को Cannes 2026 के सबसे powerful celebrity appearances में शामिल किया है।
Savdhaan Nation News…