Skip to main content

सावधान नेशन न्यूज़

दिल्ली के चंदन पार्क में सनसनीखेज हत्याकांड

सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी (नई दिल्ली)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। बाहरी उत्तरी दिल्ली के एसपी बादली थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियों की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

📍 क्या है पूरा मामला?
चंदन पार्क स्थित सर्वोदय विद्यालय के पास गली नंबर-3, मकान संख्या 84/E में एक कमरे के भीतर चार शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चारों की हत्या धारदार हथियार से की गई है।
 

मृतकों की पहचान
मृतका की पहचान अनीता के रूप में हुई है। वह अपने पति मुंचन केवट और तीन बेटियों (उम्र लगभग 7, 5 और 3 वर्ष) के साथ रहती थी। परिवार मूल रूप से बिहार के पटना जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। मुंचन केवट आजादपुर मंडी में सब्जी विक्रेता के रूप में काम करता है।
 

पति मुख्य संदिग्ध, फरार
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से ही मुंचन केवट लापता है और उसे इस मामले में मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। पड़ोसियों ने घर के अंदर शव देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

जांच जारी
मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *