सावधान नेशन न्यूज़
मोहिनी कुमारी
Gold-Silver Price Today: 1 दिन में ₹2620 की बड़ी गिरावट, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका में जनवरी के बेहतर रोजगार आंकड़ों के बाद ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हुई हैं, जिससे वैश्विक बाजार में सोना दबाव में आ गया है
मजबूत अमेरिकी लेबर मार्केट का संकेत है कि वहां की अर्थव्यवस्था स्थिर है, ऐसे में Federal Reserve द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो गई है। ऊंची ब्याज दरें रहने पर सोने की मांग घटती है।
इधर भारत में जनवरी की रिटेल महंगाई बढ़कर 2.7% हो गई है। अब निवेशकों की नजर 13 फरवरी को आने वाले अमेरिकी महंगाई आंकड़ों पर है, जो आगे सोने-चांदी की दिशा तय करेंगे।
🟡 आज का गोल्ड रेट (प्रति ग्राम)
🔹 24 कैरेट सोना
₹262 की गिरावट
नया रेट: ₹15,578 प्रति ग्राम
🔹 22 कैरेट सोना
₹240 की गिरावट
नया रेट: ₹14,280 प्रति ग्राम
🔹 18 कैरेट सोना
₹196 की गिरावट
नया रेट: ₹11,684 प्रति ग्राम
⚪ चांदी में भी बड़ी गिरावट
₹15,000 प्रति किलो की गिरावट
नया रेट: ₹2,80,000 प्रति किलो
👉 10 ग्राम चांदी: ₹2,800
👉 100 ग्राम चांदी: ₹28,000
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, वडोदरा और अहमदाबाद सहित कई शहरों में यही दर लागू है।
📊 क्यों गिर रहे हैं दाम?
अमेरिका में मजबूत रोजगार आंकड़े
ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम
वैश्विक बाजार में सोने की मांग में नरमी
आने वाले दिनों में अमेरिकी महंगाई डेटा के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
“देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए देखते रहिये सावधान नेशन न्यूज़”