Harry Maguire पिछले कई वर्षों से इंग्लैंड टीम के मुख्य डिफेंडर रहे हैं। उन्होंने 2018 World Cup और Euro 2020 में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। लेकिन इस बार Tuchel ने युवा खिलाड़ियों और नई रणनीति को प्राथमिकता दी।
टीम से बाहर होने के बाद Maguire ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की। उन्होंने लिखा कि वह shocked and gutted हैं ! यानी इस फैसले से बेहद दुखी और हैरान हैं। उनका कहना था कि Manchester United के लिए उनका हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और उन्हें उम्मीद थी कि वह World Cup में टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Tuchel ने टीम चयन में अनुभव से ज्यादा मौजूदा फॉर्म और टीम के संतुलन को महत्व दिया। Maguire की जगह John Stones, Marc Guehi, Dan Burn और Jarell Quansah जैसे डिफेंडरों को चुना गया।
Manchester United में Maguire का प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों में काफी बेहतर माना जा रहा था। नए कोच Michael Carrick के आने के बाद उनकी फॉर्म में सुधार देखा गया और उन्होंने कई महत्वपूर्ण मैचों में टीम को जीत दिलाने में मदद की। इसी वजह से कई फुटबॉल विशेषज्ञों को उम्मीद थी कि उन्हें World Cup टीम में जगह मिलेगी।
इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर भी बड़ी बहस शुरू हो गई। कुछ फैन्स ने Tuchel के फैसले को “बहुत कठोर” बताया, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि इंग्लैंड टीम को नई ऊर्जा और युवा खिलाड़ियों की जरूरत थी। Maguire की मां और पत्नी ने भी सार्वजनिक रूप से इस फैसले पर नाराजगी जताई।
इंग्लैंड की टीम अब World Cup 2026 में Croatia, Ghana और Panama जैसी टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। सभी की नजरें अब इस बात पर होंगी कि Tuchel का यह बड़ा फैसला टीम को कितना फायदा पहुंचाता है।
Savdhaan Nation News….