मलियाबाग मैरेज हॉल में छापेमारी: 40 जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले, पुलिस जांच जारी

रोहतास |मलियाबाग मलियाबाग स्थित एक मैरेज हॉल में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान SDM प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस..

रोहतास |मलियाबाग

मलियाबाग स्थित एक मैरेज हॉल में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान SDM प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके से करीब 40 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।जानकारी के मुताबिक, प्रशासन को इस मैरेज हॉल में लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। इसी आधार पर SDM और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कई चौंकाने वाले सामान भी बरामद किए गए, जिनमें कंडोम, नशे की पुड़िया, दवाइयां और कई बाइक शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन को इस मैरेज हॉल में लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। इसी आधार पर SDM और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कई चौंकाने वाले सामान भी बरामद किए गए, जिनमें कंडोम, नशे की पुड़िया, दवाइयां और कई बाइक शामिल हैं।

मौके पर मौजूद DSP और पुलिस टीम ने सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे मामले के पीछे कौन लोग शामिल हैं और क्या यह कोई संगठित गिरोह का हिस्सा है।
प्रशासन ने बताया कि मैरेज हॉल के संचालकों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। अगर उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

सावधान नेशन न्यूज़ अब व्हाट्सऐप चैनल पर

        व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

सावधान नेशन न्यूज़ मे हमारा मानना है कि सूचना ही शक्ति है। हम केवल समाचार ही नहीं देते, बल्कि उन कहानियों को भी सामने लाते हैं जो समाज में बदलाव ला सकती हैं। हमारी टीम सत्यता और पारदर्शिता के साथ हर खबर आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports